1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. HP TET नवंबर 2025 के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

HP TET नवंबर 2025 के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Sep 10, 2025 04:31 pm IST,  Updated : Sep 10, 2025 04:32 pm IST

HP TET नवंबर 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : UNSPLASH

HP TET नवंबर 2025 के लिए आवेदन शुरू होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एचपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) नवंबर 2025 सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। एचपी टीईटी नवंबर 2025 कला, गैर-चिकित्सा, चिकित्सा, संस्कृत, जूनियर बेसिक प्रशिक्षण (जेबीटी), टीजीटी हिंदी, पंजाबी, उर्दू विषयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के लिए आयोजित किया जाएगा।

HP TET नवंबर 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, जो उम्मीदवार एचपी टीईटी 2025 के लिए आवेदन करने की समय सीमा से चूक जाएंगे, वे 600 रुपये के विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदावरों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपका पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और उसे फिर सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

आवेदन शुल्क 

सामान्य और इसके उप-श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 1,200 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अनुसूचित जाति (एससी), शारीरिक विकलांग (पीएचएच) श्रेणियों के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 700 रुपये का भुगतान करना होगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एचपी टीईटी 2025 नवंबर एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले आधिकारिक पोर्टल पर प्रकाशित किया जाएगा। एचपी टीईटी 2025 नवंबर में बदलाव करने के लिए सुधार विंडो 4 से 6 अक्टूबर तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढें- 4 IIM ने MBA के लिए संयुक्त प्रवेश प्रक्रिया को किया लॉन्च, दाखिले के लिए नहीं करना होगा अलग-अलग आवेदन; पढ़ें डिटेल्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।