1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. HSSC Group C, D Result 2024: जारी हुआ हरियाणा ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा का परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

HSSC Group C, D Result 2024: जारी हुआ हरियाणा ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा का परिणाम, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Oct 17, 2024 06:32 pm IST,  Updated : Oct 17, 2024 06:38 pm IST

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

हरियाणा ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी - India TV Hindi
हरियाणा ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी Image Source : FILE

HSSC Group C, D Result 2024: जो कैंडिडेट्स  हरियाणा ग्रुप सी और डी की भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे उन सभी के लिए एक शानदार खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने आज यानी 17 अक्टूबर को ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपने परिणाम को देख सकते हैं। 

एचएसएससी ग्रुप सी, डी रिजल्ट 2024 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को रोल नंबर या पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि सहित अपनी क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा।

HSSC Group C, D Result 2024:  कैसे करें चेक 

नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध HSSC ग्रुप सी, डी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहाँ उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • फिर सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
  • अब रिजल्ट देखें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

डायरेक्ट लिंक 

जानकारी दे दें कि भारी ट्रैफिक के कारण HSSC की आधिकारिक वेबसाइट अभी काम नहीं कर रही है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए HSSC की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

बता दें कि इससे पहले नतीजे सोमवार को आने वाले थे, लेकिन पंजाब और हरियाणा कोर्ट में हरियाणा के निवासियों को पांच अतिरिक्त अंक देने की राज्य की नीति को चुनौती देने वाली याचिका के कारण देरी हो गई। HSSC अधिकारियों के अनुसार, परिणाम स्थगित करने का एक अन्य कारण विधानसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता का कार्यान्वयन था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।