बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा आयोजित की जा रही IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आज का(5 अक्तूबर) आयोजन पूरा हो गया है। बता दें कि आज IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का दूसरा दिन था। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों ने कठिनाई स्तर को मध्यम बताया है। सेक्शन-वार, संख्यात्मक योग्यता और तर्क क्षमता का कठिनाई स्तर मध्यम रहा, जबकि अंग्रेजी भाषा का पेपर आसान से मध्यम रहा। IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा अब 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
बता दें कि 4, 5 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा का आयोजन पूरा हो गया है। इस परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाता है, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन पूछे जाते हैं।
आंसर-की
- आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जाएगी। जारी होने के बाद उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा की अनौपचारिक उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा और आंसर-की पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा। इतना करते ही आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देगी। अब कैंडिडेट्स आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी पीडीएफ को सेव करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।
- आंसर-की जारी होने के बाद असंतुष्ट उम्मीदवार इसके खिलाफ ऑब्जेक्शन भी रेज कर सकेंगे। हालांकि, इसके लिए कैंडिडेट्स को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
परीक्षा पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग
IBPS क्लर्क 2025 प्रारंभिक परीक्षा में तीन खंड थे, जिसमें कुल 100 प्रश्न थे। परीक्षा के प्रत्येक खंड में 20 मिनट का अनुभागीय समय मिला था और कुल समय 60 मिनट का होता है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से 0.25 अंक दंड के रूप में काटे जाएंगे, ताकि सही किए गए अंक की गणना की जा सके।
ये भी पढ़ें-
GATE 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बेहद करीब, इच्छुक जल्द कर दें अप्लाई