बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने जेए, पीओ, एसओ और आरआरबी के लिए अनंतिम आवंटन सूची जारी कर दी है। अनंतिम आवंटन सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। ग्राहक सहायता सहयोगी, प्रोबेशनरी ऑफिसर, स्पेशलिस्ट ऑफिसर और आरआरबी के लिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर अनंतिम आवंटन सूची देख सकते हैं। उम्मीदवारों को अलॉटमेंट लिस्ट को चेक व डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन विवरण( रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करना होगा।
आरक्षित सूची के अंतर्गत अनंतिम आवंटन, उम्मीदवारों की उपलब्धता के अधीन, प्रत्येक श्रेणी और किसी विशेष राज्य के भीतर पदों के संबंध में संबंधित आरआरबी द्वारा वास्तविक रूप से सूचित रिक्तियों के आधार पर किया जा रहा है। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार प्रोविजनल अलॉटमेंट को चेक कर सकते हैं।
कैसे करें चेक
1. सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध आईबीपीएस प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
3. अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
4. इसके बाद उम्मीदवार सबमिट पर क्लिक करें और अनंतिम सूची देखें।
5. इसके बाद उम्मीदवार फाइल डाउनलोड करें।
6. आखिरी में आगे की जरूरत के लिए उम्मीदवार उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
सीएसए के लिए अनंतिम आवंटन की जांच करने के लिए सीधा लिंक
पीओ के लिए अनंतिम आवंटन की जांच करने के लिए सीधा लिंक
एसओ के लिए अनंतिम आवंटन की जांच करने के लिए सीधा लिंक
आरआरबी के लिए अनंतिम आवंटन की जांच करने के लिए सीधा लिंक
नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें- UPPSC PCS Admit Card: एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड; 1400 से ज्यादा केंद्रों पर होगी परीक्षा