1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ICAI CA May Admit card 2025: एडमिट कार्ड जारी? कहां और कैसे कर सकेंगे चेक व डाउनलोड, जानें यहां

ICAI CA May Admit card 2025: एडमिट कार्ड जारी? कहां और कैसे कर सकेंगे चेक व डाउनलोड, जानें यहां

 Published : Apr 16, 2025 04:49 pm IST,  Updated : Apr 16, 2025 08:57 pm IST

ICAI CA final Admit card: आईसीएआई सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। एडमिट कार्ड को कैसे और कहां डाउनलोड कर सकते हैं, इस बात की जानकारी उम्मीदवार नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।

 आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड (सांकेतिक फोटो) Image Source : PEXELS

ICAI CA May Admit card 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी ICAI की तरफ से CA इंटरमीडिएट और फाइनल मई 2025 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  eservices.icai.org पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।  

ICAI CA May Admit card 2025: कैसे कर सकेंगे चेक व डाउनलोड

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को मांगे गए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। 
  • इसके बाद एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

डायरेक्ट लिंक 

ICAI CA May Admit card 2025: कब है परीक्षा?

सीए फाइनल परीक्षाओं के लिए, ग्रुप I की परीक्षा 2, 4 और 6 मई को आयोजित की जाएगी, जबकि ग्रुप II की 8, 10 और 13 मई को आयोजित होगी। सीए इंटरमीडिएट परीक्षाएं थोड़े अलग-अलग पैटर्न पर होंगी, जिसमें ग्रुप I की परीक्षा का आयोजन 3, 5 और 7 मई को और ग्रुप II की परीक्षाओं का आयोजन 9, 11 और 14 मई को किया जाएगा। वहीं, सीए फाउंडेशन परीक्षाएं 15, 17, 19 और 21 मई को आयोजित होंगी। 

ICAI CA May Admit card 2025: एडमिट कार्ड पर डिटेल्स 

नीचे बताए गए बिंदुओं के जरिए उम्मीदवार डिटेल्स समझ सकते हैं। 

  • उम्मीदवार का नाम और फोटो
  • पंजीकरण संख्या और रोल नंबर
  • उपस्थित होने वाला समूह
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • रिपोर्टिंग समय और परीक्षा कार्यक्रम
  • उम्मीदवार के लिए दिशा-निर्देश

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदावारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें- UP board: यूपी बोर्ड परीक्षा में आप भी हुए हैं शामलि, जारी किया गया बहुत जरूरी नोटिस; पढ़ लें डिटेल

LKG और UKG की फुल फॉर्म जानते हैं आप? अधिकतर को नहीं होगा पता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।