1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ICAI CA Foundation Result: कल जारी हो सकते हैं सीए फाउंडेशन परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक

ICAI CA Foundation Result: कल जारी हो सकते हैं सीए फाउंडेशन परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक

 Published : Jul 28, 2024 12:14 pm IST,  Updated : Jul 28, 2024 12:20 pm IST

जिन उम्मीदवारों ने ICAI CA जून परीक्षा दी थी उन सभी के लिए एक शानदार खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) 29 जुलाई को ICAI CA जून परिणाम घोषित कर सकता है।

कल जारी हो सकते हैं सीए फाउंडेशन परिणाम- India TV Hindi
कल जारी हो सकते हैं सीए फाउंडेशन परिणाम Image Source : FILE

ICAI CA Foundation Result: जो उम्मीदवार ICAI CA जून परीक्षा में शामिल हुए उन सभी को अपने नतीजों का इंतजार है। उनके इस इंतजार को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से कल खत्म किया जा सकता है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया कल यानी 29 जुलाई 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर ICAI CA जून परिणाम घोषित कर सकता है। एक बार जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। 

ICAI CA Foundation Result: कैसे करें चेक 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने परणाम को चेक कर सकेंगे।  

  • सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा 2024 के परिणाम देखने के लिए लिंक देखें और उस पर क्लिक करें। 
  • फिर नया पेज दिखाई देगा और उम्मीदवारों को परिणाम देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल प्रस्तुत करने होंगे। 
  • इसके बाद परिणाम देखने के लिए पंजीकरण संख्या और रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल जमा करने होंगे। 
  • फिर सबमिट करने पर, परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। 
  • इसके बाद विवरण की जांच करें और पेज को सेव करें। 
  • इसके बाद डाउनलोड करें और भविष्य की ज़रूरतों के लिए उसका प्रिंट आउट लें

हाल में सेंट्रल काउंसिल के सदस्य (सीसीएम) धीरज खंडेलवाल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया था। पोस्ट में कहा था कि जून 2024/जुलाई 2024 के महीने में आयोजित सीए फाउंडेशन परीक्षा और सूचना प्रणाली लेखा परीक्षा के परिणाम सोमवार, 29 जुलाई 2024 को घोषित होने की संभावना है। 

आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

ये भी पढ़ें- क्या आज जारी होगा CUET UG परीक्षा का परिणाम, जानें क्या है अपडेट

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की एक महीने की सैलरी कितनी होती है?
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।