1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. क्या आज जारी होगा CUET UG परीक्षा का परिणाम, जानें क्या है अपडेट

क्या आज जारी होगा CUET UG परीक्षा का परिणाम, जानें क्या है अपडेट

 Published : Jul 28, 2024 11:08 am IST,  Updated : Jul 28, 2024 11:22 am IST

जो उम्मीदवार CUET UG 2024 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीयूईटी यूजी परीक्षा के परिणाम को आज जारी किया जा सकता है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

CUET UG 2024: जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी यूजी परीक्षा दी थी उन सभी को अब अपने परिणाम का इंतजार है। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA जल्द ही CUET UG परीक्षा के परिणाम को जारी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार CUET UG 2024 परीक्षा का परिणाम आज जारी किया जा सकता है। हालांकि, ऐसी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि परिणाम को कब किस समय जारी किया जाएगा। 

एक बार  CUET UG परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। CUET परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सुरक्षा पिन का उपयोग करना होगा। 

कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम 

उम्मीदवार CUET UG 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, exam.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर 'CUET UG परिणाम 2024' लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • अब आपका CUET UG 2024 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • फिर इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

NTA ने CUET 2024 परीक्षा 15, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई को 26 अंतरराष्ट्रीय स्थानों सहित 379 शहरों में कई परीक्षा केंद्रों पर हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में आयोजित की थी। CUET 2024 की दोबारा परीक्षा 19 जुलाई को हुई थी। CUET UG 2024 परीक्षा के लिए लगभग 13.48 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। CUET प्रोविजनल आंसर की 2024 7 जुलाई को जारी की गई थी और उम्मीदवार 9 जुलाई तक आपत्तियां उठा सकते थे।

उम्मीदवीरों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की एक महीने की सैलरी कितनी होती है?

बकरा बताकर बेचा जा रहा कुत्ते का मीट? आरोपों से मचा हड़कंप, जांच के लिए लैब भेजा गया सैंपल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।