ICAI CA मई 2025 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने 9 मई 2025 से 14 मई 2025 के बीच होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षा [इंटरनेशनल टैक्सेशन-असेसमेंट टेस्ट (INTT AT)] मई 2025 को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। परीक्षाओं की नई तिथियां नियत समय पर साझा की जाएंगी।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "संख्या 13-सीए (परीक्षा)/2025/II: संस्थान की महत्वपूर्ण घोषणा संख्या 13-सीए (परीक्षा)/2025 दिनांक 13 जनवरी 2025 में आंशिक संशोधन करते हुए, सामान्य जानकारी के लिए यह घोषणा की जाती है कि देश में तनावपूर्ण और सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षा [अंतर्राष्ट्रीय कराधान - मूल्यांकन परीक्षा (INTT AT)] मई 2025 के शेष पेपर 9 मई 2025 से 14 मई 2025 तक स्थगित कर दिए गए हैं। संशोधित तिथियों की घोषणा नियत समय में की जाएगी। उम्मीदवारों को संस्थान की वेबसाइट www.icai.org के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।"
कैसे करें चेक
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार नोटिस को चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारकि वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार के सामने एक अलग विंडो में नोटिस खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार चेक करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार नोटिस का एक प्रिंटआउट ले लें।
पिछले परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, सीए इंटरमीडिएट मई 2025 ग्रुप 1 की परीक्षाएं 3, 5 और 7 मई के लिए निर्धारित की गई थीं। ग्रुप 2 की परीक्षाएं 9, 11 और 14 मई के लिए निर्धारित की गई थीं। इसी तरह, सीए फाइनल ग्रुप 1 परीक्षा के लिए 2, 4 और 6 मई आवंटित किए गए थे, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 8, 10 और 13 मई के लिए निर्धारित की गई थीं।