IGNOU January Admission 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने इग्नू जनवरी प्रवेश 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन, ओडीएल/दूरस्थ पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2024 तक है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
प्रवेश के समय पहले सेमेस्टर/वर्ष के कार्यक्रम शुल्क के साथ एक गैर-वापसीयोग्य पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। प्रवेश की पुष्टि से पहले भुगतान किया गया पूरा कार्यक्रम शुल्क वापस कर दिया जाएगा और प्रवेश की पुष्टि के बाद, प्रवेश की पुष्टि के 15 दिनों के भीतर ₹500/- की कटौती की जाएगी और प्रवेश की पुष्टि के 16-90 दिनों के भीतर ₹1000/- की कटौती की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
ये भी पढे़ं- कितनी तेज आवाज आपको बना सकती है बहरा
संपादक की पसंद