1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IGNOU ODL, Online Admissions 2025: जुलाई सेशन के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

IGNOU ODL, Online Admissions 2025: जुलाई सेशन के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Jun 09, 2025 06:39 pm IST,  Updated : Jun 09, 2025 06:39 pm IST

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपन यूनिवर्सिटी ने ODL और ऑनलाइन प्रोग्राम्स(जुलाई सेशन के लिए) में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

IGNOU ODL, Online Admissions 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2025 सेशन के लिए ODL और ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in और ignouiop.samarth.edu.in पर अपने अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

IGNOU ODL, Online Admissions 2025: आवेदन कैसे करें

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in और ignouiop.samarth.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, यदि पहले से पंजीकृत नहीं हैं, तो ‘नया पंजीकरण’ पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और जमा करें।
  • अपने पंजीकृत क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और जमा करें।
  • पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।

IGNOU ODL प्रोग्राम्स के लिए डायरेक्ट लिंक 

IGNOU ऑनलाइन प्रोग्राम्स के लिए डायरेक्ट लिंक

IGNOU ODL, Online Admissions 2025: आवेदन करन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

उम्मीदवारों को अपना आवेदन जमा करते समय कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने होंगे। इनमें-

  • स्कैन की गई तस्वीर (100 KB से कम)
  • स्कैन किए गए हस्ताक्षर (100 KB से कम)
  • संबंधित शैक्षणिक योग्यता की स्कैन की गई कॉपी (200 KB से कम)
  • अनुभव प्रमाण पत्र की स्कैन की गई कॉपी (यदि कोई हो) (200 KB से कम)
  • श्रेणी प्रमाण पत्र की स्कैन की गई कॉपी, यदि एससी/एसटी/ओबीसी (200 KB से कम)

आवेदन करने से पहले DEB ID बनाएं

यूनिवर्सिटी ने सूचित किया है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के निर्देशानुसार, ODL/ऑनलाइन कार्यक्रम में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए DEB ID बनाना अनिवार्य है। DEB ID एक अद्वितीय संख्या है, और इसे केवल एक बार बनाया जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।