1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. IGNOU TEE दिसंबर 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ी, अब ये है लास्ट डेट

IGNOU TEE दिसंबर 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ी, अब ये है लास्ट डेट

 Published : Oct 19, 2025 01:18 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 01:18 pm IST

IGNOU ने दिसंबर 2025 टर्म-एंड परीक्षाओं (टीईई) के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। आइए इस खबर के जरिए लास्ट डेट को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

IGNOU TEE December 2025: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय यानी IGNOU ने दिसंबर 2025 टर्म-एंड परीक्षाओं (टीईई) के लिए पंजीकरण की समय सीमा को आग बढ़ा दिया है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब 26 अक्टूबर 2025 तक बिना विलंब शुल्क के ओडीएल और ऑनलाइन दोनों कार्यक्रमों के लिए अपने आवेदन ignou.samarth.edu.in पर जमा कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2025 थी। इसके अलावा, 1100 रुपये के विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की सुविधा 27 से 31 अक्टूबर, 2025 तक उपलब्ध रहेगी।

IGNOU TEE December 2025: आवेदन के लिए कौन पात्र है?

TEE दिसंबर 2025 के लिए पात्र होने के लिए निम्नलिखित आवश्यकताओं को पूरा करना होगा:

  • उम्मीदवारों ने उस वर्ष/सेमेस्टर के लिए देय पाठ्यक्रम शुल्क का भुगतान किया होगा।
  • उम्मीदवारों ने कार्यक्रम मार्गदर्शिका में दिए गए प्रावधानों के अनुसार निर्धारित पाठ्यक्रम (पाठ्यक्रमों) का चयन और अध्ययन किया होगा।
  • उम्मीदवारों ने समय पर परीक्षा फॉर्म जमा किया होगा।
  • अभ्यर्थियों को परीक्षा देने से पहले निर्धारित तिथि के भीतर आवश्यक संख्या में असाइनमेंट जमा करने होंगे।
  • कार्यक्रम के लिए अभ्यर्थी का पंजीकरण वैध होना चाहिए।

IGNOU TEE December 2025: कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपना पंजीकरण व आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाएं।
  • अपना पंजीकरण कराने के लिए विवरण दर्ज करें।
  • अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने खाते में लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अपने आवेदन पत्र की समीक्षा करें और जमा करें।
  • पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।

IGNOU TEE दिसंबर 2025 के लिए आवेदन करने हेतु सीधा लिंक

नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें-  

ONGC में बंपर अपरेंटिस भर्ती, 2600 से ज्यादा है वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।