नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ONGC की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अक्तूबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत संगठन में 2623 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। दूसरी तरह से कहें तो आवेदनकर्ताओं की आयु 6 नवंबर 2025 तक आयु सीमा 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए अर्थात उम्मीदवार/आवेदक की जन्मतिथि 06.11.2001 और 06.11.2007 के बीच होनी चाहिए।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट कर दें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
चयन प्रक्रिया
प्रशिक्षु का चयन विज्ञापन में निर्धारित योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट के आधार पर होगा। मेरिट में समान अंक होने पर, अधिक आयु वाले व्यक्ति पर विचार किया जाएगा। किसी भी समय किसी भी प्रकार का प्रचार या प्रभाव स्वीकार्य नहीं होगा और इसके परिणामस्वरूप उम्मीदवारी अस्वीकार की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- IIT JAM 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बेहद करीब, इच्छुक डायरेक्टि लिंक से फौरन करें अप्लाई