अगर आप IIT JAM 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आईआईटी जैम 2026 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को बहुत जल्द भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे की तरफ से बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM 2026) 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाकर जल्द से जल्द अपने आवेदन पत्र को भर दें।
IIT JAM 2026: क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट?
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे सोमवार, 20 अक्टूबर, 2025 को आईआईटी जैम 2026 पंजीकरण तिथि को बंद कर देगा, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
IIT JAM 2026: कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारआधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर JAM 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहा, उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
- इसके बाद पंजीकरण पूरा होने के बाद, आवेदन पत्र भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
IIT JAM 2026: आवेदन शुल्क
इसके अलावा, उम्मीदवारों को महिला / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एक टेस्ट पेपर के लिए ₹1000 / - और दो टेस्ट पेपर के लिए ₹1350 / - का आवेदन शुल्क देना होगा और अन्य सभी श्रेणियों के लिए एक टेस्ट पेपर के लिए ₹2000 / - और दो टेस्ट पेपर के लिए ₹2700 / - का आवेदन शुल्क देना होगा।
IIT JAM 2026: कब होगी परीक्षा?
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आईआईटी जैम परीक्षा 15 फरवरी 2026 को दो सत्रों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
BSF कांस्टेबल जीडी भर्ती, शुरू हो चुके आवेदन; इच्छुक डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई