1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी पुलिस एसआई भर्ती को लेकर जारी किया गया जरूरी नोटिस, जानें बोर्ड ने क्या बताया

यूपी पुलिस एसआई भर्ती को लेकर जारी किया गया जरूरी नोटिस, जानें बोर्ड ने क्या बताया

 Published : Aug 26, 2025 01:41 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 01:41 pm IST

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष पदों पर भर्ती को लेकर एक बहुत जरूरी नोटिस जारी किया है। आइए इस खबर के जरिए संबंधित विवरण को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर एवं समकक्ष पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आवेदन करते समय अगर ग्रेजुएशन की डिग्री उपलब्ध नहीं है तो क्या करें? इस संबध में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एक नोटिस जारी किया है। आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर से अवगत होते हैं। 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यानी ने नोटिस में बताया है कि स्नातक की अंक तालिक अपलोड करना अनिवार्य है। नोटिस में लिखा है कि अगर ग्रेजुएशन की डिग्री उपलब्ध नहीं है तो कैंडिडेट्स को प्रोविजनल ग्रेजुएशन डिग्री अपलोड करनी होगी। 

नोटिस 

नोटिस में लिखा है, "स्नातक की अंक तालिका अपलोड करना अनिवार्य है। यदि स्नातक उपाधि (डिग्री) उपलब्ध नहीं है तो औपबन्धिक (प्रोविजनल) स्नातक उपाधि अपलोड की जानी होगी । औपबन्धिक (प्रोविजनल) स्नातक उपाधि भी उपलब्ध नहीं है तो अभ्यर्थी इसके स्थान पर अपनी अंक तालिकाएं अपलोड करेगें। अभ्यर्थियों को अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण के समय स्नातक की अंक तालिकाओं के साथ मूल स्नातक उपाधि (डिग्री) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।"

कैसे चेक करें नोटिस

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से नोटिस को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही नोटिस आपके सामने खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार नोटिस को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

नोटिस के लिए डायरेक्ट लिंक

बता दें कि इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से 4000 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी निगाह आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।