1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. स्टेनो, टैक्स असिस्टेंट और MTS पदों पर भर्ती, जान लें आवेदन करने की एलिजिबिलिटी

स्टेनो, टैक्स असिस्टेंट और MTS पदों पर भर्ती, जान लें आवेदन करने की एलिजिबिलिटी

 Published : Jan 28, 2026 05:33 pm IST,  Updated : Jan 28, 2026 05:36 pm IST

इनकम टैक्स विभाग में स्टेनो, टैक्स असिस्टेंट और MTS पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इनकम टैक्स विभाग में स्टेनो, टैक्स असिस्टेंट और MTS पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट incometaxmumbai.gov.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 जनवरी 2026 है, इच्छुक इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारो को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आप को रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

कितने पदों को भरा जाएगा?

इस भर्ती अभियान के जरिए ऑर्गनाइजेशन में कुल 97 पद भरे जाएंगे। 

कितने और कौन से पदों पर भर्ती की जाएगी?

इस भर्ती अभियान के जरए स्टेनोग्राफर ग्रेड II, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें किस पद के लिए कितनी वैकेंसी, इसे आप निम्नवत देख सकते हैं। 

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड II: 12 पद
  • टैक्स असिस्टेंट: 47 पद
  • मल्टी-टास्किंग स्टाफ: 38 पद

योग्यता मानदंड

  • स्टेनोग्राफर: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा पास या समकक्ष होना चाहिए।
  • टैक्स असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या समकक्ष योग्यता।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ: मैट्रिकुलेशन या समकक्ष पास।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें।

ये भी पढ़ें- 

IISc बैंगलोर में बदली बीटेक दाखिले की प्रक्रिया, 2026-27 के लिए ऐसे होगा एडमिशन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।