अगर आप अपने करियार को इंजीनियरिंग क्षेत्र में आगे ले जाने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही हैं। IISc बैंगलोर में बीटेक कोर्स में वर्ष 2026-27 के लिए दाखिला जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) 2026 द्वारा JEE (Advanced) 2026 रैंक का इस्तेमाल करके किया जाएगा। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर jeeadv.ac.in पर जानकारी साझा की गई है। बता दें कि NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, IISc बैंगलोर देश की नंबर वन यूनिवर्सिटी है और इसके बाद नाम जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी का आता है।
IISc बैंगलोर में कौन सा बीटेक कोर्स होता है?
IISc बैंगलोर, गणित और कंप्यूटिंग में बीटेक कार्यक्रम ऑफर करता है।
जेईई मेन 2026
बता दें कि जेई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन चल रहा है, जो 29 जनवरी तक चलेगा। सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से शुरू हुआ था। वहीं, सेशन 2 की परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से शुरू होगा जो 9 फरवरी 2026 तक चलेगा।
देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज
-
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (Indian Institute of Technology Madras)
-
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (Indian Institute of Technology Delhi)
-
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (Indian Institute of Technology Bombay)
-
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर (Indian Institute of Technology Kanpur)
-
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर (Indian Institute of Technology Kharagpur)
-
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की (Indian Institute of Technology Roorkee)
-
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हैदराबाद (Indian Institute of Technology Hyderabad)
-
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी (Indian Institute of Technology Guwahati)
-
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तिरुचिरापल्ली (National Institute of Technology Tiruchirappalli)
-
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी) वाराणसी (Indian Institute of Technology (Banaras Hindu University) Varanasi)
उक्त तालिका में बताई गई कॉलेजेस की रैंकिंग व स्कोर NIRF 2025 के अनुसार हैं।
ये भी पढ़ें-