1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इंडिया टीवी स्पीड न्यूज एजुकेशन कॉन्क्लेव: कोचिंग इंस्टीट्यूट क्यों जरूरी?

इंडिया टीवी स्पीड न्यूज एजुकेशन कॉन्क्लेव: कोचिंग इंस्टीट्यूट क्यों जरूरी?

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Feb 27, 2025 04:54 pm IST,  Updated : Feb 27, 2025 07:42 pm IST

इंडिया टीवी स्पीड न्यूज एजुकेशन कॉन्क्लेव का आयोजन स्कोप कन्वेंशन सेंटर, प्रगति विहार में हो रहा है। इस कॉन्क्लेव में शिक्षा से जड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

इंडिया टीवी स्पीड न्यूज एजुकेशन कॉन्क्लेव: - India TV Hindi
इंडिया टीवी स्पीड न्यूज एजुकेशन कॉन्क्लेव

नई दिल्ली: इंडिया टीवी स्पीड न्यूज एजुकेशन कॉन्क्लेव का आयोजन शुरू हो चुका है। इस कॉन्क्लेव में शिक्षा से जड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। भारतीय शिक्षा प्रणाली और कोचिंग उद्योग- आवश्यकता, व्यवसाय या बोझ?, इस मुद्दे पर आज इंडिया टीवी स्पीड न्यूज एजुकेशन कॉन्क्लेव में कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक और अध्यक्ष मृत्युंजय आर नारायण और संस्कृति आईएएस के संस्थापक अखिल मूर्ति चर्चा की।  

कोचिंग क्यों जरूरी है? इस सवाल के जवाब देते हुए कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक और अध्यक्ष मृत्युंजय आर नारायण ने कहा, "कोचिंग इसलिए जरूरी है, स्कूल या यूनिवर्सिटी एजुकेशन के अलावा जो भी कांपिटेटिव एग्जामिनेशन है, वो बहुत ही हाइली कांपिटेटिव हैं। सीट कम हैं, एस्पिरेंट्स ज्यादा हैं। कोचिंग छात्रों को एन्हांस(enhance) करती है। कोचिंग से स्टूटेंड्स का लेवल बढ़ जाता है।"

कोचिंग कब शुरू करनी चाहिए?

कोचिंग कब शुरू करनी चाहिए, इस सवाल के जवाब में अखिल मूर्ति ने कहा, "कोचिंग शुरू ही नहीं करनी चाहिए। कोचिंग शुरू करने से पहले एजुकेशन गवर्नमेंट इतना करे कि एजुकेशन सिस्टम को सुधारे।"

'नई शिक्षा नीति से शिक्षा व्यवस्था में काफी बदलाव आएगा'

इंडिया टीवी स्पीड न्यूज एजुकेशन कॉन्क्लेव में देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई शिक्षा नीति से लेकर अन्य सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति से शिक्षा व्यवस्था में काफी बदलाव आएगा। धर्मेंद्र प्रधान ने कोचिंग सेंटर्स के बारे में कहा कि उनके लिए गाइडलाइन दी गई है। केंद्र ने राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।