1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस जिले में भारतीय सेना चला रही टेरिटोरियल आर्मी भर्ती अभियान, 15 दिसंबर है लास्ट डेट

इस जिले में भारतीय सेना चला रही टेरिटोरियल आर्मी भर्ती अभियान, 15 दिसंबर है लास्ट डेट

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Dec 09, 2025 12:55 pm IST,  Updated : Dec 09, 2025 01:02 pm IST

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना की तरफ से टेरिटोरियल आर्मी (TA) भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अलग-अलग जगहों से 30,000 से ज्यादा युवा हिस्सा ले रहे हैं।

पुंछ जिले के सुरनकोट शहर में इंडियन आर्मी चला रही टेरिटोरियल आर्मी (TA) भर्ती अभियान- India TV Hindi
पुंछ जिले के सुरनकोट शहर में इंडियन आर्मी चला रही टेरिटोरियल आर्मी (TA) भर्ती अभियान Image Source : X @ANI (SCREENGRAB)

अगर आप टेरिटोरियल आर्मी में भर्ती होने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडियन आर्मी जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के सुरनकोट शहर में टेरिटोरियल आर्मी (TA) भर्ती अभियान चला रही है। इस टेरिटोरियल आर्मी भर्ती अभियान में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग इलाकों से 30,000 से ज्यादा युवा हिस्सा ले रहे हैं। जानकारी दे दें कि यह भर्ती अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा।

एक पार्टिसिपेंट ने कहा, "बढ़ती बेरोजगारी के बीच इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के लिए हम इंडियन आर्मी के शुक्रगुजार हैं। आज करीब 1500-2000 लड़कों ने हिस्सा लिया। यह पूरी तरह से फ्री और फेयर है और सिर्फ 5 मिनट की कड़ी मेहनत से हमारा भविष्य अच्छा है। मेरा परिवार चाहता था कि मैं आर्मी में जाऊं और देश की सेवा करूं।" 

क्या होती है टेरिटोरियल आर्मी? 

इंडियन टेरिटोरियल आर्मी (TA) एक पार्ट-टाइम वॉलंटरी मिलिट्री फोर्स है जो रेगुलर इंडियन आर्मी को सपोर्ट और बढ़ाती है। इन्हें 'टेरियर्स' या 'सेकेंडरी लाइन ऑफ डिफेंस' भी कहा जाता है, ये आम लोग होते हैं जिन्हें मिलिट्री ट्रेनिंग मिलती है जिससे वे अपना मेन या सिविल प्रोफेशन छोड़े बिना सेवा कर सकते हैं। इन्हें "सिटिजन सोल्जर्स" की फोर्स भी कहा जाता है। यह फोर्स जरूरत पड़ने पर सैन्य ड्यूटी निभाती है। जब जरूरत होती है, जैसे युद्ध, आपात स्थिति या आंतरिक अशांति, तब इन्हें सक्रिय सेवा के लिए बुलाया जाता है। 

किस एक्ट तहत किया गया गठन? 

बता दें कि टेरिटोरियल आर्मी का गठन टेरिटोरियल आर्मी एक्ट 1948 के तहत किया गया है। 

भर्ती होन के लिए आयु सीमा? 

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की कम से कम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। सरल भाषा में कहें तो उम्मीदवारों की आय 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

टेरीटोरियल आर्मी की यूनिट्स

  • इकोलॉजिकल टेरीटोरियल आर्मी
  • डिपार्टमेंटल टीए (ONGC, IOC, Indian Railways) 

ये भी पढ़ें-  

SSC CHSL टियर 1 आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने हेतु कितना देना होगा शुल्क? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।