1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Indian Bank में निकली अपरेंटिस भर्ती परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न, एडमिट कार्ड जारी

Indian Bank में निकली अपरेंटिस भर्ती परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न, एडमिट कार्ड जारी

 Published : Sep 21, 2024 06:54 pm IST,  Updated : Sep 21, 2024 06:54 pm IST

इंडियन बैंक अपरेंटिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

इंडियन बैंक की तरफ से  इंडियन बैंक अपरेंटिस एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया गया है। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जो उम्मीदवार अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे सभी एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाना होगा। जानकारी दे दें कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर 28 सितंबर, 2024 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

कैसे करें डाउनलोड

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को पेज पर उपलब्ध इंडियन बैंक अपरेंटिस एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें, और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

एग्जाम पैटर्न 

इस  परीक्षा का आयोजन 28 सितंबर 2024 को किया जाएगा। परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे की है। 

इस परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंकन भी होगा। उम्मीदवार द्वारा दिए गए गलत पर एक-चौथाई अंक दंड के रूप में काट लिए जाएंगे। यदि कोई प्रश्न खाली छोड़ दिया जाता है, यानी उम्मीदवार द्वारा कोई उत्तर चिह्नित नहीं किया जाता है, तो उस प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

कितनी है वैकेंसी 

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 1500 अपरेंटिस पदों को भरा जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया 10 जुलाई को शुरू हुई थी और 31 जुलाई 2024 को समाप्त हुई थी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

भारत के अलावा इन देशों में बोली जाती है हिंदी, देखें लिस्ट 

'दिल्ली सरकार अब रिमोट से चलेगी और...,' CM आतिशी के शपथग्रहण पर बोले नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।