1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ITBP में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, कितनी है वैकेंसी; जानें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

ITBP में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, कितनी है वैकेंसी; जानें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

 Published : Jul 23, 2024 07:15 am IST,  Updated : Jul 23, 2024 07:18 am IST

फोर्स में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी है। ITBP में विभिन्न कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली गई है। हालांकि, इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस अभी शुरू नहीं हुआ है।

ITBP में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती- India TV Hindi
ITBP में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती Image Source : OFFICIAL WEBSITE OF ITBP

ITBP recruitment 2024: अगर आप भी फोर्स में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं और इसकी तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।  भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल यानी ITBP में कांस्टेबल नाई, सफाई कर्मचारी, माली के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। हालांकि,  इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होन के बाद इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। 

ITBP recruitment: कब शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन 

नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के अनुसार इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2024 से शुरू होगी जो  26 अगस्त 2024 तक चलेगीी। 

ITBP recruitment: कितनी है वैकेंसी 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 143 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें- 

  • कांस्टेबल नाई के लिए 5 पद 
  • सफाई कर्मचारी के लिए 101 पद
  • माली के पदों के लिए 37 पद

ITBP recruitment: अप्लाई करने की योग्यता 

  • शैक्षिक योग्यता: इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी बोर्ड से 10वीं पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही कांस्टेबल गार्डनर के लिए 2 साल का एक्सपीरिएंस होना चाहिए।
  • एज लिमिट: इन पदों के लिए अप्लाई करने की मिनिमम एज 18 वर्ष है। वहीं, बार्बर औऱ सफाई कर्मचारी के लिए मेक्सिमम एज 25 वर्ष और गार्डनर के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष है।
  • संबंधित विषयों में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में एक सरकारी प्राइमरी टीचर को कितनी सैलरी मिलती है?

क्या आज जारी होगा CUET UG 2024 का रिजल्ट? जानें अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।