1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Advanced AAT 2024 के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

JEE Advanced AAT 2024 के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

 Published : Jun 09, 2024 02:16 pm IST,  Updated : Jun 09, 2024 02:16 pm IST

JEE Advanced AAT 2024: जिन उम्मीदवारों जेईई एडवांस्ड एएटी के लिए आवेदन करना है उन सभी के लिए एक जरूरी खबर है। IIT मद्रास ने जेईई एडवांस्ड एएटी के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

JEE Advanced AAT 2024 के लिए आवेदन शुरू- India TV Hindi
JEE Advanced AAT 2024 के लिए आवेदन शुरू Image Source : FILE

JEE Advanced AAT 2024: जो उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड एएटी के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं उन सभी के लिए एक शानदार खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT मद्रास) ने आज यानी 9 जून से संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। JEE एडवांस्ड AAT 2024 पंजीकरण लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।  

अप्लाई करने के लिए कितने होने चाहिए अंक 

जेईई एडवांस्ड एएटी 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून है, इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक अप्लाई कर दें। इसके साथ ही, आईआईटी मद्रास जेईई एडवांस्ड 2024 के परिणाम घोषित करेगा। जेईई एडवांस्ड एएटी 2024 के लिए उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवारों को कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में कम से कम 75% होने चाहिए और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के 65% अंक होने चाहिए।

अलग से एडमिट कार्ड नहीं होंगे जारी

अधिकारी JEE एडवांस्ड AAT परीक्षा के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं करेंगे। परीक्षा सभी IIT में आयोजित की जाएगी और इसकी अवधि 3 घंटे की होगी। AAT प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा।

JEE एडवांस्ड AAT 2024 केवल IIT (BHU) वाराणसी, IIT रुड़की और IIT खड़गपुर में उपलब्ध BArch कोर्स के लिए आयोजित किया जाएगा। केवल वे उम्मीदवार जो JEE एडवांस्ड के परिणामों में योग्य घोषित किए जाएंगे, वे AAT 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

पेपर केवल अंग्रेजी में होगा 

AAT परीक्षा में पेपर केवल अंग्रेजी में उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए JEE एडवांस्ड 2024 एडमिट कार्ड और एक वैध आईडी प्रूफ दिखाना होगा। AAT 2024 परीक्षा के नतीजे 14 जून को घोषित किए जाएंगे। केवल वे उम्मीदवार जो JEE एडवांस्ड के नतीजों में सफल हुए हैं, वे ही AAT 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

ये रहा आवेदने का डायरेक्ट लिंक- cportal.jeeadv.ac.in/applicant24/

ये भी पढ़ें- किस IIT की कितनी फीस, कौन सी है सबसे सस्ती? यहां जानें पूरी डिटेल

UPSC CSE Prelims  परीक्षा में क्या निगेटिव मार्किंग होगी? जानें 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।