JEE Advanced Admit card: जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वे सभी अब अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब से डाउनलोड कर सकेंगे, इस बात की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर हो गई है। एक बार एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे। इस संबंध में एक आधिकारि नोटिस भी जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
आधिकारक अनाउंसमेंट के अनुसार, उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए 12 मई 2025 से अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि एडमिट कार्ड को सुबह 10 बजे से डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार 18 मई (14.30 बजे तक)तक एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे कर सकेंगे डाउनलोड
- सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां मांगे गए विवरण को भरा जाएगा।
- उम्मीदवर अपने एडमिट को चेक व डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी एडमिट को डाउनलोड करने के बाद एक बार डिटेल्स को जरूर चेक कर लें।
जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 18 मई 2025 को किया जाना तय है। इस परीक्षा में दो पेपर होंगे- पेपर 1 और 2। पेपर 1 का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा और पेपर 2 का दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक किया जाएगा। दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है। परीक्षा को केवल कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया जाएगा।