1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main 2024 सेशन 1 परीक्षा की आंसर-की जारी, जानें कब तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

JEE Main 2024 सेशन 1 परीक्षा की आंसर-की जारी, जानें कब तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

 Published : Feb 07, 2024 11:25 am IST,  Updated : Feb 07, 2024 11:34 am IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की तरफ से जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई मेन 2024 सेशन 1 की परीक्षा की आंसर-की जारी- India TV Hindi
जेईई मेन 2024 सेशन 1 की परीक्षा की आंसर-की जारी Image Source : FILE

JEE Main 2024 Session 1 Answer Key: जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

अनंतिम उत्तर कुंजी के साथ, एनटीए ने उम्मीदवारों की रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाएं भी जारी की हैं। इन्हें आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके जांचा जा सकता है। आंसर-की पर ऑब्जेक्शन उठाने के लिए उम्मीदवारों को 6 से 8 फरवरी के बीच एक विंडो दी गई है। उसके बाद, एनटीए उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया की समीक्षा करेगा और अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करेगा।

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवार परीक्षा वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद जेईई मेन सत्र 1 की उत्तर कुंजी देखने के लिए लिंक खोलें।
  • फिर अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि के साथ लॉगिन करें।
  • इसके उत्तर कुंजी आपके सामने खुल जाएगी। 
  • आखिरी में इसे चेक करें। 

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जेईई मेन 2024 सेशन 1 की परीक्षा 24 जनवरी, 27 जनवरी, 29 जनवरी, 30 जनवरी, 31 जनवरी, 1 फरवरी 2024 को आयोजित किया गया था। जेईई मेन 2024 जनवरी सेशन की पेपर 1(बी टेक/ बी ई) की परीक्षा में कुल 11,70,036 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। जबिक पेपर 2(बी आर्क/ बी प्लानिंग) में 55493 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। 

ये भी पढ़ें- UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में किस विषय पर कितने नंबर के पूछें जाते हैं सवाल?

एयर होस्टेस की एक महीने की सैलरी कितनी होती है, जानें कैसे बनें
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।