1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main 2024 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की जारी, जल्द ही जारी होंगे परिणाम

JEE Main 2024 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की जारी, जल्द ही जारी होंगे परिणाम

 Published : Feb 12, 2024 03:54 pm IST,  Updated : Feb 12, 2024 03:54 pm IST

JEE Main 2024 सेशन 1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इधर ध्यान दें। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने आज जेईई मेंस सेशन 1 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

जेईई मेन 2024 सेशन 1 परीक्षा की आंसर-की जारी- India TV Hindi
जेईई मेन 2024 सेशन 1 परीक्षा की आंसर-की जारी Image Source : FILE

JEE Main 2024: जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से JEE Main 2024 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा को 24 जनवरी, 27 जनवरी, 29 जनवरी, 30 जनवरी, 31 जनवरी, 1 फरवरी 2024 को आयोजित किया गया था। 

जानकारी के अनुसार एनटीए  की तरफ से आज यानी 12 फरवरी को जेईई मेन 2024 सत्र 1 परिणाम 2024 घोषित किए जाएंगे। इंफोर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक परिणाम को आज किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। बता दें कि  जेईई मेन 2024 जनवरी सेशन की पेपर 1(बी टेक/ बी ई) की परीक्षा में कुल 11,70,036 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। जबिक पेपर 2(बी आर्क/ बी प्लानिंग) में 55493 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। 

कैसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद जेईई मेन सत्र 1 अंतिम उत्तर कुंजी की एक पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी
  • इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में जीके से कैसे सवाल पूंछे जाते हैं? 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।