1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main 2025 के आवेदन में कल से कर सकेंगे सुधार, ऐसे कर सकेंगे करेक्शन

JEE Main 2025 के आवेदन में कल से कर सकेंगे सुधार, ऐसे कर सकेंगे करेक्शन

 Published : Nov 25, 2024 01:37 pm IST,  Updated : Nov 25, 2024 01:37 pm IST

जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 के लिए आवेदन किया है उन सभी के लिए एक खबर है। कल से उम्मीदवार अपने जेईई मेन 2025 के आवेदन में सुधार कर सकेंगे।

जेईई मेन 2025 सेशन 1 के आवेदन में सुधार के लिए कल से खुल जाएगी करेक्शन विंडो- India TV Hindi
जेईई मेन 2025 सेशन 1 के आवेदन में सुधार के लिए कल से खुल जाएगी करेक्शन विंडो Image Source : PEXELS

जेईई मेन 2025 सेशन 1 के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवदेन किया है उन सभी के लिए एक खबर है। नेशनल टेस्सटिंग एजेंसी की तरफ से कल यानी 26 नवंबर 2024 को जेईई मेन 2025(सेशन 1) के आवेदन में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो को खोल दिया जाएगा। एक बार शुरू होने के बाद जिन उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन में बदलाव या चेंज करना हो, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकेंगे। 

उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार करने के लिए अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। 

क्या-क्या कर सकेंगे एडिट

एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में अपना नाम, श्रेणी, शहर, माध्यम, शैक्षणिक योग्यता, पाठ्यक्रम, पैन कार्ड नंबर, जन्म तिथि, लिंग और हस्ताक्षर जैसे सुधार कर सकेंगे। हालांकि, उम्मीदवार अपना मोबाइल नंबर, ईमेल पता, निवासी पता, फोन नंबर और आपातकालीन संपर्क विवरण संपादित नहीं कर पाएंगे।

कैसे कर सकेंगे JEE Main 2025 के आवेदन में सुधार 

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीजवार अपने जेईई मेन 2025 सेशन 1 के आवेदन में सुधार कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को JEE Main 2025 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • लॉग इन करने के बाद, उपलब्ध “JEE Main Correction in Application Form 2025 लिंक” पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार JEE Main सुधार विंडो 2025 के लिए ‘आगे बढ़ें’ बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवारों के आवेदन पत्र स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • यदि आवश्यक हो तो आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार करें
  • इसके बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें और JEE Main सुधार शुल्क का भुगतान करें।
  • आखिरी में एक  प्रिंटआउट ले लें।     

बता दें कि पहला सत्र जनवरी में और दूसरा अप्रैल 2025 में आयोजित किया जाना है। जेईई मेन 2025 परीक्षा 22 जनवरी से 31 जनवरी, 2025 के बीच आयोजित की जानी है।

ये भी पढ़ें- कितने पढ़े लिखे हैं भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत?

नोएडा मेट्रो में एक जनरल मैनेजर को कितनी मिलती है सैलरी? 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।