1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main 2025: क्या होता है टाई ब्रेकिंग नियम? जानें यहां पूरी डिटेल

JEE Main 2025: क्या होता है टाई ब्रेकिंग नियम? जानें यहां पूरी डिटेल

 Published : Nov 19, 2024 01:25 pm IST,  Updated : Nov 19, 2024 01:26 pm IST

जेईई मेन 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीवारों के लिए एक खबर है। क्या आप जानते हैं कि टाई ब्रेकिंग नियम क्या है? इस खबर के जरिए आइए इस प्रश्न के जवाब को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

JEE Main 2025: अगर आपने जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा के लिए अप्लाई किया है या आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। इस बार परीक्षा में कई बदलाव किए गए हैं। इनमें एक टाई ब्रेकिंग नियम भी है। तो क्या आप जानते हैं कि टाई ब्रेकिंग नियम क्या होता है? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं आज इस खबर के जरिए हम जेईई मेन 2025 के नए टाई ब्रेकिंग नियम को जानेंगे। तो चलिए जानते हैं। 

क्या है टाई ब्रेकिंग नियम

यदि किन्हीं उम्मीदवरों की समान या एक रैंक आती है तो ऐसी स्थिति में टाइ ब्रेकिंग नियम यूज होता है। इसमें 

  • गणित में हाई NTA स्कोर देखा जाएगा।
  • फिर फिजिक्स में हाई NTA स्कोर देखा जाएगा।
  • इसके बाद केमेस्ट्री में हाई NTA स्कोर देखा जाएगा।
  • फिर परीक्षा में सभी विषयों में सही उत्तरों के लिए गलत उत्तरों के प्रयास का अनुपात कम है।
  • गणित में सही उत्तरों के लिए गलत उत्तरों के प्रयास का अनुपात कम है,।
  • फिजिक्स में सही उत्तरों के लिए गलत उत्तरों के प्रयास का अनुपात कम है।
  • केमेस्ट्री में सही उत्तरों के लिए गलत उत्तरों के प्रयास का अनुपात कम है। 

अगर फिर भी समानता बनी रहती है तो उनको एक समान रैंक दे दी जाएगी। 

आवेदन की लास्ट डेट 

बता दें कि जेईई मेन 2025 सेशन 1 के लिए चल रही एप्लीकेशन विंडो को 22 नवंबर को बंद कर दिया जाएगा। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने किसी कारणवश इसके लिए अप्लाई नहीं किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें। 

बता दें कि इस परीक्षा को 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। इनमें- अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू है। 

ये भी पढ़ें- 

रेलवे के असिस्टेंट लोको पायलट की सैलरी कितनी होती है? 

ये हैं देश के टॉप MBA कॉलेज, एक से भी कर ली पढ़ाई तो हो जाएगी लाइफ सेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।