जेईई मेन 2026 के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2026 के पहले सत्र के लिए पंजीकरण इसी माह (अक्तूबर) जल्द ही शुरू होगा। पंजीकरण और परीक्षा तिथियों सहित जेईई मेन 2025 जनवरी सत्र की अधिसूचना अक्टूबर में जारी की जाएगी। बता दें कि नेशनल टेस्टिंगल एजेंसी द्वारा जेईई मेन 2026 परीक्षा को दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा; पहला सत्र जनवरी में और दूसरा सत्र अप्रैल में आयोजि होगा। एक बार पंजीकरण प्रोसेस शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।
जेईई मेन जनवरी सत्र 2026 के लिए आवेदन करने हेतु, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर जेईई मेन जनवरी सत्र पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा। आवेदन पत्र में विवरण दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें। जेईई मेन 2026 आवेदन पत्र की पीडीएफ़ कॉपी सेव करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।
एडवाइजरी भी जारी की गई है
जेईई मेन पंजीकरण प्रक्रिया से पहले, एनटीए ने उम्मीदवारों को आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड और श्रेणी प्रमाणपत्र अपडेट करने के लिए एडवाइजरी जारी की है। एनटीए की अधिसूचना में कहा गया है, "जेईई मेन 2026 की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए, सभी पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जेईई मेन 2026 के लिए आवेदन करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज़ों को अपडेट कर लें ताकि बाद में किसी भी विसंगति, शिकायत या अस्वीकृति से बचा जा सके।"
डॉक्यूमेंट्स
आधार कार्ड- आधार कार्ड में सही नाम, जन्मतिथि (कक्षा 10 के प्रमाण पत्र के अनुसार), नवीनतम फोटो, पता और पिता का नाम दर्ज होना चाहिए।
यूडीआईडी कार्ड: यूडीआईडी कार्ड वैध होना चाहिए, आवश्यकतानुसार अद्यतन और नवीनीकृत होना चाहिए।
श्रेणी प्रमाण पत्र: श्रेणी प्रमाण पत्र (ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/ओबीसी) अद्यतन और वैध होना चाहिए।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अन्य अपडेट के लिए नियमित रूप से NTA की वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर पैनी नजर बनाए रखें। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार NTA हेल्प डेस्क पर 011-40759000/011-6922770 पर कॉल कर सकते हैं या NTA को jeemain@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- एमपी पुलिस ASI और सूबेदार भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन करें अप्लाई