JEE Main 2026 Session 1 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से 28 और 29 जनवरी को होने वाली जेईई मेन 2026 सेशन की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया गया है। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार 28 और 29 जनवरी को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स (एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन) का उपयोग करना होगा।
कैसे करें चेक व डाउनलोड
नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर मौजूद Admit Card for "JEE Main 2026 Session-I" वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने एक अलग पेज खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें और फिर सबमिट कर दें।
- इतना करते ही आपके सामने 28 और 29 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- अब कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक
बता दें कि 21, 22, 23, 24 जनवरी की जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा संपन्न हो चुकी है और 28, 29 जनवरी की होना बाकी है। इसमें 28 जनवरी को पेपर 1 की परीक्षा होगी और 29 जनवरी को पेपर II की परीक्षा होगा। 28 जनवरी को परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, पेपर II की परीक्षा 29 जनवरी 2026 को एक ही शिफ्ट में होगी, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बैन आइटम्स?
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने साथ परीक्षा हॉल/कमरे में इंस्ट्रूमेंट/ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, हैंडबैग, पर्स, किसी भी तरह का कागज/स्टेशनरी/टेक्स्ट मटेरियल (छपा हुआ या लिखा हुआ), खाने-पीने के आइटम्स और पानी (खुला या पैक्ड), मोबाइल फोन/ईयर फोन/माइक्रोफोन/पेजर, कैलकुलेटर, डॉक्यूपेन, स्लाइड रूल्स, लॉग टेबल, कैमरा, टेप रिकॉर्डर, कैलकुलेटर वाली इलेक्ट्रॉनिक घड़ियों सहित किसी भी तरह की घड़ी, कोई भी मेटैलिक चीज या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट/डिवाइस न ले जाएं, इनकी परमिशन नहीं है।
ये भी पढ़ें-