अगर आप जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा में शामिल होंगे तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। जेईई मेन 2026 जनवरी सेशन की परीक्षा कल यानी 21 जनवरी से शुरू हो रही है। सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को किया जाना है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक एडवाइजरी भी जारी की है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों एडमिट कार्ड के अलावा कौन से डॉक्यूमेंट्स अपने साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाने हैं, आइए इस खबर के जरिए इस विवरण से अवगत होते हैं।
उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को परीक्षा केंद्र पर साथ लाना भूल से भी नहीं भूलें। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। अब आइए जानते हैं कि एडमिट कार्ड के अलावा और कौन से डॉक्यूमेंट्स कैंडिडेट्स को अपने साथ लाने होंगे।
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के अलावा ऑरिजिनल आईडी प्रूफ जो ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में अपलोड किया गया हो, वो साथ लाना होगा। फोटोकॉपी या मोबाइल फोन वगैरह में सेव की गई इमेज स्वीकार नहीं की जाएंगी।
- उम्मीदवारों को को परीक्षा केंद्र पर कम से कम अपनी दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होंगी। एक पासपोर्ट साइज फोटो (जो ऑनलाइन एप्लीकेशन फ़ॉर्म के साथ अपलोड किया गया था) सेंटर पर अटेंडेंस शीट पर चिपकाना होगा।
- कैंडिडेट को कम से कम दो पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो साथ लाने होंगे। एक पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो (जो ऑनलाइन एप्लीकेशन फ़ॉर्म के साथ अपलोड किया गया था) सेंटर पर अटेंडेंस शीट पर चिपकाना होगा।
- पीडब्ल्यूडी/पीडब्ल्यूबीडी प्रमाणपत्र (अगर लागू है)
जरूरी गाइडलाइंस
- उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहंचे। किसी भी दिक्कत का सामने करने से बचने हेतु उम्मीदवार एग्जाम शुरू होने से आधे घंटे से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। JEE Main 2026 की मॉर्निंग शिफ्ट के लिए, कैंडिडेट्स को सुबह 8:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा, जबकि दोपहर की शिफ्ट के लिए 1:30 बजे तक।
- एग्जाम सेंटर पर कोई भी ऐसा आइटम न लेकर जाएं जो बैन हो। एग्जाम सेंटर पर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस - स्मार्टफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, पेजर - लाने की इजाजत नहीं है। एग्जाम सेंटर बैन चीजों को रखने के लिए कोई जगह नहीं देगा, और अगर कोई ऐसा आइटम लाया जाता है, तो उसे कैंडिडेट को अपनी जिम्मेदारी पर वेन्यू के बाहर रखना होगा।
ये भी पढ़ें-
RBI के एक ऑफिस अटेंडेंट को कितनी सैलरी मिलती है? 500 से ज्यादा निकली है वैकेंसी
कितने पढ़े-लिखे हैं BJP प्रेसिडेंट नितिन नबीन? जान लें कहां से की है पढ़ाई