1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main 2026 Session 1 Exam: पांचवें दिन की परीक्षा हुई खत्म, जानें कौन सा सेक्शन रहा कठिन और कौन सा सरल

JEE Main 2026 Session 1 Exam: पांचवें दिन की परीक्षा हुई खत्म, जानें कौन सा सेक्शन रहा कठिन और कौन सा सरल

 Published : Jan 28, 2026 06:18 pm IST,  Updated : Jan 28, 2026 06:18 pm IST

JEE Main 2026 Session 1 Exam: जेईई मेन 2026 के सेशन 1 के पांचवें दिन की दूसरी शिफ्ट की परीक्षा समाप्त हो गई है। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स ने मैथ्स को टफ बताया।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

JEE Main 2026 Session 1 Exam: जेईई मेन 2026 के सेशन 1 के पांचवें दिन की परीक्षा समाप्त हो गई है। अभी कुछ देर पहले ही दूसरी शिफ्ट की परीक्षा खत्म हो गई है। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स ने पेपर को मॉडरेट बताया। मैथ्स को मॉडरेट से टफ बताया गया, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री मॉडरेट थे।

वहीं, पहली शिफ्ट में स्टूडेंट्स के शुरुआती रिएक्शन के अनुसार, पेपर डिफिकल्टी मामले में मॉडरेट था। एक्सपर्ट्स के अनुसार, मैथ्स का पेपर मुश्किल और टाइम लेने वाला था, जबकि केमिस्ट्री और फिजिक्स लगभग बराबर मुश्किल थे। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के नेशनल एकेडमिक डायरेक्टर, इंजीनियरिंग, अजय शर्मा के अनुसार, "पेपर कुल मिलाकर सवालों के डिस्ट्रीब्यूशन और चैप्टर कवरेज के मामले में काफी बैलेंस्ड था। मैथ्स सेक्शन लंबा और कैलकुलेशन वाला होने के कारण दिए गए समय में पेपर पूरा करना मुश्किल था।"

जेईई मेन 2026 का रिजल्ट

JEE Main 2026 का रिजल्ट फरवरी के दूसरे वीक में जारी हो सकता है। पिछले सालों के ट्रेंड को देखें, तो रिजल्ट 11 से 14 फरवरी के बीच किसी भी तारीख को जारी किए जा सकता है। बता दें कि पिछले साल, JEE Main का रिजल्ट 11 फरवरी को घोषित किया गया था। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर JEE Main 2026 का रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा 21 जनवरी से शुरू हुई थी। परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को आयोजित हो चुकी है। अब परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी को होना है। 29 फरवरी को पेपर II की परीक्षा का आयोजन होगा।  29 जनवरी के दिन परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एक शिफ्ट में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।