JEE Main 2026 सेशन 1 का आगाज आज से हो गया है। आज यानी 21 जनवरी को दोनों शिफ्ट की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। सेशन वन की बाकी दिन की परीक्षाएं 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को होनी हैं। परीक्षाएं भारत और विदेशों के 323 शहरों में पांच दिनों तक आयोजित की जा रही हैं। इस साल, इस परीक्षा के लिए 14 लाख से ज्यादा आवेदन किए गए हैं। ऐसे में छात्रों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए पिछले 5 सालों के सैंपल पेपर देखने और उनका लगातार अभ्यास करना चाहिए। कैंडिडेट्स नीचे खबर में पिछले वर्षों के सैंपल पेपर्स को देख सकते हैं।
जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा आज से शुरू हो गई है। आज की पहली शिफ्ट की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स के मुताबिक, एग्जाम डिफिकल्टी के मामले में मॉडरेट था। कैंडिडेट्स ने Maths का पेपर लंबा, टाइम कंज्यूमिंग बताया। वहीं, Physics और Chemistry को थोड़ा कम कठिन बताया। बता दें कि अब चंद घंटे के बाद दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। दूसरी शिफ्ट को दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। सेकेंड शिफ्ट शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से परीक्षा परीक्षा आज यानी 21 जनवरी, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को होगी। पेपर I की परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी, 2026 को दो शिफ्ट में होगी। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, पेपर II की परीक्षा 29 जनवरी 2026 को एक ही शिफ्ट में होगी, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
संपादक की पसंद