1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कब जारी होगा JEE Main पेपर 2 का रिजल्ट, जानें क्या है अपडेट

कब जारी होगा JEE Main पेपर 2 का रिजल्ट, जानें क्या है अपडेट

 Published : Feb 25, 2024 05:34 pm IST,  Updated : Feb 25, 2024 05:36 pm IST

JEE Main Result 2024: जेईई मेन 2024 के पेपर 2 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जल्द ही जेईई मेन पेपर 2 के परिणाम को जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो - India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

JEE Main Result 2024: जेईई मेन 2024 के पेपर  2 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जल्द ही जेईई मेन पेपर 2 के परिणाम को जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। हालांकि अभी इस बात की  आधिकारिक जानकरी नहीं है कि परिणाम को कब और किस समय जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे को चेक कर सकेंगे। 

परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

कैसे कर सकेंगे डाउनलोड 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद सेशन 1, पेपर 2ए और 2बी स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।
  • फिर अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि के साथ लॉगिन करें।
  • इसके बाद जेईई मेन पेपर 2 परिणाम जांचें। 
  • आखिरी में परिणाम की एक हार्ड कॉपी ले लें। 

बता दे कि परिणाम को जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। जिन अभ्यर्थियों ने जेईई मेन 2024 में बीआर्क और बीप्लानिंग में एडमिशन के लिए जेईई मेन्स परीक्षा दी थी,  वे सभी एनटीए जेईई मेन की वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर अपनी पैनी निगाह बनाएं रखें। 

ये भी पढ़ें- आखिर लाल पेन का ही इस्तेमाल क्यों करते हैं शिक्षक? जानें

AISSEE 2024 परीक्षा की आंसर-की जारी, जानें किस तारीख तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।