JEE Main Registration 2026: अगर आप जेईई मेन 2026 जनवरी सेशन के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से बहुत जल्द जेईई मेन जनवरी सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एक बार शुरू होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकेंगे। हालांकि, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी, इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अपडेट किए जाने वाले दस्तावेजों की लिस्ट
- आधार कार्ड: आधार कार्ड में सही नाम, जन्मतिथि (कक्षा 10 के प्रमाण पत्र के अनुसार), नवीनतम फ़ोटो, पता और पिता का नाम होना चाहिए।
- यूडीआईडी कार्ड: यूडीआईडी कार्ड वैध होना चाहिए, आवश्यकतानुसार अद्यतन और नवीनीकृत होना चाहिए।
- श्रेणी प्रमाण पत्र: श्रेणी प्रमाण पत्र (ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/ओबीसी) अपडेटेड और वैध होना चाहिए।
कैसे कर सकेंगे आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
- आवेदन करने हेतु उम्मीदवार सबसे पहले आधिरकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उसे समबिट कर दें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
इस बीच, एनटीए ने उम्मीदवारों को जेईई मेन पंजीकरण प्रक्रिया से पहले आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड और श्रेणी प्रमाणपत्र अपडेट करने की सलाह जारी की है। एनटीए की अधिसूचना में कहा गया है, "जेईई मेन 2026 की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए, सभी पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जेईई मेन 2026 के लिए आवेदन करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज़ों को अपडेट कर लें ताकि बाद में किसी भी विसंगति, शिकायत या अस्वीकृति से बचा जा सके।"
नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई