1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main registration date 2026: कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे कर सकेंगे आवेदन

JEE Main registration date 2026: कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे कर सकेंगे आवेदन

 Published : Oct 07, 2025 01:24 pm IST,  Updated : Oct 07, 2025 01:24 pm IST

जेईई मेन 2026 जनवरी सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू हो जाएगी। आइए जानते हैं कि एक बार शुरू होने पर उम्मीदवार कैसे आवेदन कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

JEE Main registration date 2026: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स के पहले सत्र के लिए पंजीकरण जल्द ही शुरू होगा। एनटीए सूत्रों ने इंडिया टीवी को बताया कि जेईई मेन आवेदन प्रक्रिया अगले सप्ताह तक शुरू होने की संभावना है। जो उम्मीदवार जेईई मेन 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • फॉर्म को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • इसके बाद आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

जेईई मेन पंजीकरण प्रक्रिया से पहले, एनटीए ने उम्मीदवारों को आधार कार्ड, यूडीआईडी ​​कार्ड और कैटेगरी प्रमाणपत्र अपडेट करने को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की है। एनटीए की अधिसूचना में कहा गया है, "जेईई मेन 2026 की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए, सभी पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जेईई मेन 2026 के लिए आवेदन करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेज़ों को अपडेट कर लें ताकि बाद में किसी भी विसंगति, शिकायत या अस्वीकृति से बचा जा सके।"

डॉक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड- आधार कार्ड में सही नाम, जन्मतिथि (कक्षा 10 के प्रमाण पत्र के अनुसार), नवीनतम फोटो, पता और पिता का नाम दर्ज होना चाहिए।
  • यूडीआईडी ​​कार्ड: यूडीआईडी ​​कार्ड वैध होना चाहिए, आवश्यकतानुसार अद्यतन और नवीनीकृत होना चाहिए।
  • कैटेगीर सर्टिफिकेट: कैटेगरी सर्टिफिकेट (ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/ओबीसी) अपडेटेड और वैध होना चाहिए।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अन्य अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर पैनी निगाह कोबनाए रखें। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार NTA हेल्प डेस्क पर 011-40759000/011-6922770 पर कॉल कर सकते हैं या NTA को jeemain@nta.ac.in  पर लिख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।