1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Mains Toppers: जेईई मेन सेशन-1 में इन 6 छात्रों ने छुआ बुलंदी का आसमां, हासिल किए 100 परसेंटाइल

JEE Mains Toppers: जेईई मेन सेशन-1 में इन 6 छात्रों ने छुआ बुलंदी का आसमां, हासिल किए 100 परसेंटाइल

 Published : Feb 07, 2023 12:52 pm IST,  Updated : Feb 07, 2023 01:11 pm IST

JEE Mains 2023 Toppers : जईई मेन के सेशन-1 यानी जनवरी सेशन में 10 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने 10 परसेंटाइल हासिल किए हैं। इस बार जेईई मेन की स्टूडेंट अटेंडेंस सबसे ज्यादा दर्ज की गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

JEE Mains 2023 Toppers List: जईई मेंस 2023 सेशन-1 कि रिजल्ट को नेसनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से कल यानी सोमवार 6 फरवरी 2023 को जारी कर दिया गया है। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपलोड किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जईई मेंस के जनवरी सेशन के एग्जाम में 20 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल पाकर एक अलग मुकाम हासिल किया है।  100 परसेंटाइल हासिल करने वाले इन 20स्टूडेंट्स में 6 छात्र कोटा में एक कोचिंग संस्थान के हैं। 20 छात्रों में से 6 के नाम आप नीचे दी गई लिस्ट से पढ़ सकते हैं। 

ये हैं 20 में से वो 6 छात्रों के नाम जिन्होंने कमाया है 100 परसेंटाइल का खिताब

  • कौशल विजयवर्गीय  
  • देशांक प्रताप सिंह
  • हर्षुल संजय भाई
  • सोहम दास 
  • दिव्यांश हेमेंद्र शिंदे
  • क्रिष गुप्ता

बता दें कि जेईई मेंस के एग्जाम(पेपर-1) में इस बार स्टूडेंट अटेंडेंस 95.79 परसेंट दर्ज की गई, जो जेईई मेंस के एग्जाम में अभी तक की सबसे ज्यादा है। इस बात की जानकारी खुद NTA ने ट्वीट करके दी थी। जेईई मेन जनवरी सेशन के पेपर-1 में कुल  8.6 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 8.22 लाख छात्रों ने एग्जाम दिया था। 

आपको बता दें कि जईई मेंस के दूसरे सेशन यानी अप्रैल सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो सकते हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें। 

ये भी पढें- Kendriya vidyalaya Admisssion: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए क्या होनी चाहिए उम्र सीमा, जानें यहां

JEE Mains 2023 सेशन-1 का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।