JEE Mains Result 2026 Live Updates: जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा परिणाम का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग (NTA) की ओर से फाइनल आंसर-की और फिर परिणाम को जारी कर दिया गया है। परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। हालांकि, परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
बता दें कि JEE Main 2026 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को किया गया था। 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। वहीं, 29 जनवरी को परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट ( BArch और BPlanning- पेपर 2) में किया गया था। जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in
JEE Main स्कोरकार्ड 2026 में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, कुल मार्क्स, सब्जेक्ट के हिसाब से मार्क्स, रैंक, और दूसरी डिटेल्स होंगी।