JEECUP Result: यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEECUP) की तरफ से आज यानी 21 जून 2025 को यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट को जारी किया जा सकता है। परिणाम की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे कर सकेंगे चेक
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करे और डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।
स्कोर कार्ड पर डिटेल्स
- कैंडिडेट्स की जानकारी: नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर और परीक्षा समूह
- प्राप्त अंक: परीक्षा में प्राप्त कुल अंक
- रैंक विवरण
इस परीक्षा का आयोजन 5 जून से लेकर 13 जून तक किया गया था। इसके बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद शेड्यूल से मिली जानकारी के अनुसार, यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम के परिणाम को आज जारी किया जाना है। यूपीजेईई (पी) उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें- मेडिकल की पढ़ाई के लिए ये है यूपी का बेस्ट कॉलेज, देश के टॉप 10 में भी है शुमार