1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन आज से, इतने बजे से कर पाएंगे अप्लाई

JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन आज से, इतने बजे से कर पाएंगे अप्लाई

 Published : Jun 03, 2025 10:51 am IST,  Updated : Jun 03, 2025 10:51 am IST

JoSAA Counselling 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होनी है। शुरू के होने के पश्चात योग्य उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए आज से शुरू होंगे आवेदन (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए आज से शुरू होंगे आवेदन (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : PEXELS

JoSAA Counselling 2025: बीते कल यानी 2 जून को जेईई एडवांस्ड 2025 के रिजल्ट को कानपुर आईआईटी की तरफ से जारी किया गया। अब, आईआईटी, एनआईटी, जीएफटीआई में दाखिला हेतु JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद शेड्यूल के अनुसार, JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए एप्लीकेशन आज यानी 3 जून 2025 को शाम 5 बजे से शुरू होगा। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक व उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबासइट josaa.nic.in पर जाना होगा।

जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में सफलता हासिल की है यानी उत्तीर्ण हुए हैं वे सभी JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन करने की आखरी तारीख 12 जून 2025 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 जून तक या इससे पहले ही काउंसलिंग के लिए अप्लाई कर दें। 

कैसे करें अप्लाई? 

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

  • JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर JoSAA काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से आप अपने अकाउंट में लॉगिन करें। 
  • इसके बाद काउंसलिंग के लिए आवेदन करें। 
  • इसके बाग शुल्क भुगतान कर सबमिट करें। 
  • इसके बाद फॉर्म का पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर उसका एक प्रिंटआउट ले लें।

8 जून, 2025 तक उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन 1, 9 जून को प्रदर्शित किया जाएगा। 10 जून, 2025 तक उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन 2, 11 जून, 2025 को प्रदर्शित किया जाएगा। JoSAA 13 जून 2025 को डेटा का मिलान, वेरिफाई और वेलिडेट करेगा। इसके बाद राउंड 1 सीट अलॉटमेंट परिणाम 14 जून 2025 को जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- ये हैं देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज, एक में भी मिल गया दाखिला तो हो जाएगी लाइफ सेट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।