1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ये हैं देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज, एक में भी मिल गया दाखिला तो हो जाएगी लाइफ सेट

ये हैं देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज, एक में भी मिल गया दाखिला तो हो जाएगी लाइफ सेट

 Published : Jun 02, 2025 01:02 pm IST,  Updated : Jun 02, 2025 01:05 pm IST

इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ाने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए एक खबर है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए देश के टॉप 10 कॉलेज कौन से हैं।

देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज- India TV Hindi
देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज Image Source : INDIA TV

12वीं कक्षा के बाद स्टूडेंट्स अपने इंटरेस्ट के अनुसार करियर के लिए अलग-अलग राह चुन लेते हैं। इनमें कोई मेडिकल फील्ड में, कोई इंजीनियरिंग में और कोई एकेडमिक्स में अपनी आगे की पढ़ाई को पूरा करते हैं। अगर आप इंजीनियरिंग फील्ड में अपने करियर को आगे ले जाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही हैं। अधिकतर स्टूडेंट्स में अक्सर कॉलेज को लेकर कंफ्यूजन होता है। ऐसे में आज इस खबर के जरिए हम आपके देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में बताएंगे। नीचे दी गई सूची के माध्यम से आप  देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज से अवगत हो सकते हैं। 

देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज

  • आईआईटी मद्रास(Indian Institute Of Technology Madras)
  • आईआईटी दिल्ली(Indian Institute Of Technology Delhi)
  • आईआईटी बॉम्बे(Indian Institute Of Technology Boombay)
  • आईआईटी कानपुर(Indian Institute Of Technology Kanpur)
  • आईआईटी खड़गपुर(Indian Institute Of Technology Kharagpur)
  • आईआईटी रुड़की(Indian Institute Of Technology Roorkee)
  • आईआईटी गुवाहाटी(Indian Institute Of Technology Guwahati)
  • आईआईटी हैदराबाद(Indian Institute Of Technology Hyderabad)
  • एनआईआईटी त्रिची(NIT Trichi)
  • आईआईटी-बीएचयू(IIT BHU)

बता दें कि उक्त कॉलेज रैंकिंग लिस्ट NIRF रैंकिंग 2024 के अनुसार है। NIRF रैंकिंग 2024 के अनुसार पिछले 5 सालों से IIT मद्रास टॉप पर है। उक्त कॉलेजेस में आसानी से दाखिला नहीं होता। इनमें दाखिला लेने के लिए छात्र दिन-रात एक कर देते हैं, तब जाके कुछ चुनिंदा को इनमें एडमिशन मिलता है। अगर आप इंजीनियरिंग सेक्टर में एक बेहतरीन करियर बनाने की सोच रहे हैं और एक शानदार कॉलेज की खोज में हैं तो उक्त कॉलेज की लिस्ट आपके बेहद काम आएगी। बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2025 के परिणाम को जारी किया जा चुका है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।