बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। इस परीक्षा परिणाम में 82.11 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। इसमें लड़कियों का पास परसेंटेज 80.67 प्रतिशत है। वहीं, लड़कों के पास परसेंटेज की बात करें तो वो 83.67 प्रतिशत रहा। वहीं, कुछ स्टूडेंट्स इसमें असफल भी हुए हैं। जानकारी दे दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB 4 अप्रैल से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। बिहार कक्षा 10वीं परिणाम स्क्रूटनी 2025 और कंपार्टमेंट परीक्षा पंजीकरण फॉर्म का लिंक आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर शुरू किया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक छात्र-छात्राओं को इसके लिए आवेदन करना हो, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, बीएसईबी कक्षा 10वीं परिणाम स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 अप्रैल को बंद हो जाएगी। इच्छुक स्टूडेंट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
अभी तक, बोर्ड ने BSEB मैट्रिक कम्पार्टमेंट आवेदन शुल्क के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी है। बिहार बोर्ड 10वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा शुल्क के बारे में जानकारी नियत समय पर दी जाएगी। पिछले साल, छात्रों को पुनर्मूल्यांकन के लिए पंजीकरण पूरा करने के लिए BSEB कक्षा 10 की स्क्रूटनी फीस का भुगतान करना पड़ा था। स्क्रूटनी प्रक्रिया के दौरान किसी भी विसंगति के पाए जाने पर, BSEB उम्मीदवारों के लिए संशोधित परिणाम प्रकाशित करेगा।
जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं, लेकिन उनके कुल अंक कम से कम 150 अंक हैं, वे बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। हालांकि, जो दो से अधिक विषयों में फेल हो जाते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं है। बिहार 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के परिणाम 31 मई तक घोषित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Bihar Board 10th Topper: सरकारी स्कूल के पुनीत कुमार ने हासिल की दूसरी रैंक, आगे बनना चाहते हैं IAS; दिया ये संदेश
संपादक की पसंद