1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. KVS Admission 2023-24: केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाने चाहते हैं बच्चे को, जानिए कैसे होता है एडमिशन, क्या लगेंगे डॉक्यूमेंट्स?

KVS Admission 2023-24: केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाने चाहते हैं बच्चे को, जानिए कैसे होता है एडमिशन, क्या लगेंगे डॉक्यूमेंट्स?

 Published : Jan 08, 2023 11:23 am IST,  Updated : Jan 08, 2023 11:23 am IST

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के अवसर सबसे पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिए जाते हैं। इसके बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों और आखिर में प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के बच्चों को मौका मिलता है।

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन- India TV Hindi
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन Image Source : PTI

KVS Admission 2023-24: केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों को पढ़ाना कई मां-बाप का सपना होता है। कुछ लोग जो जानकार होते हैं वे अपने बच्चे का एडमिशन करवा भी लेते हैं। पर जिन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं होती है वे इधर-उधर भटकते हैं। इसलिए इस खबर में हम आपको पूरी जानकारी देने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करवा सकते हैं। बता दें कि एकेडमिक सेशन 2023-23 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया फरवरी 2023 में शुरू होगी। केंद्रीय विद्यालय के एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, पहली से 12वीं क्लास तक के एडमिशन की प्रक्रिया फरवरी से शुरू होकर अप्रैल तक रहेगी।

जानकारी दे दें कि केंद्रीय विद्यालयों में दूसरी से 12वीं क्लास तक एडमिशन ऑफलाइन मोड में होंगे। कक्षा 1 में एडमिशन ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम से होता है। जिसमें कैगेरीवाइज वरीयता मिलती है। जैसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को सबसे पहले एडमिशन दिया जाता है। वहीं, 2 से 8वीं तक का एडमिशन ऑफलाइन लॉटरी सिस्टम से होता है।

जो मां-बाप अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं वह केवीएस की वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। ध्यान दें कि केवीएस ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म फ्री होता है।

KVS Admission 2023-24: इन 5 कैटेगरी में बांटी जाती हैं सीटें

1. सबसे पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों और एक्स सर्विसमैन के बच्चों को मौका दिया जाएगा।

2. आटोनॉमस संस्थाओं, पीएसयू या गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग के कर्मचारियों के बच्चों को एडमिशन मिलेगा
3. इसके बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा।
4. संबंधित राज्य के पीएसयू और आटोनॉमस बॉडीज के कर्मचारियों के बच्चों को मिलेगा।
5. अन्य कैटेगरी के और विदेशियों के बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा।

KVS Admission 2023-24: जरूरी डॉक्यूमेंट्स

अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन कराना चाहते हैं तो आज ही इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स को इकट्ठा कर लें।

1. जन्म प्रमाण पत्र
2. निवास प्रमाण पत्र
3. बच्चे का पासपोर्ट साइज फोटो
4. एससी/एसटी/ओबीसी सर्टिफिकेट (यदि आरक्षित श्रेणी में आते हैं)
5. इडब्लूएस/बीपीएल सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
6. सिंगल गर्ल चाइल्ड हो तो एफिडेविट
7. एम्प्लाई सर्विस सर्टिफिकेट
8. चाइल्ड पैरेंट्स और ग्रैंड पैरेंट्स का रिलेशनशिप सर्टिफिकेट

KVS Admission 2023-24: उम्र सीमा

ये एडमिशन के लिए उम्र सीमा है जो क्लास वाइज होती है।

1. पहली और दूसरी क्लास में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च को कम से कम 6 साल और अधिकतम 8 साल होनी चाहिए।
2. तीसरी क्लास के लिए उम्र कम से कम 7 साल और अधिकतम 9 साल होनी चाहिए।
3. चौथी क्लास में एडमिशन के लिए उम्र कम से कम 8 साल और अधिकतम 10 साल होनी चाहिए।
4. पांचवीं क्लास के लिए उम्र सीमा सीमा 9 से 11 साल है।
5. छठवीं क्लास के लिए उम्र 10 से 12 साल होनी चाहिए।
6. सातवीं क्लास के लिए उम्र सीमा 11 से 13 साल है।
7. आठवीं क्लास के लिए उम्र 12 से 14 साल के बीच होनी चाहिए।
8. नौवीं क्लास के लिए 13 से 15 और 10वीं के लिए 14 से 16 साल के बीच उम्र होनी चाहिए।
9. ग्यारहवीं क्लास में एडमिशन के लिए उम्र सीमा की कोई बंदिश नहीं है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।