KVS और NVS भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से जल्द ही केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) भर्ती 2025 के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को खत्म कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा कर दें।
आवेदन करने की आखिरी तारीख
आधिकारिक नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, आवेदन करने की आखिरी तारीख 04 दिसंबर 2025 है, इच्छुक इस तारीख तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
वैकेंसी डिटेल
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए 14,967 टीचिंग और नॉन-टीचिंग वैकेंसी को भरा जाएगा। इसमें-
- सहायक आयुक्त: 8 पद
- सहायक आयुक्त (शैक्षणिक): 9 पद
- प्रधानाचार्य: 227 पद
- उप-प्रधानाचार्य: 58 पद
- स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी): 2996 पद
- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी): 6215 पद
- पुस्तकालयाध्यक्ष: 147 पद
- प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी): 3365 पद
- गैर-शिक्षण पद: 1942 पद
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
KVS और NVS भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
सेलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में दो स्तरीय परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार शामिल होगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें-
क्या 10वीं पास यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए कर सकते हैं आवेदन? निकली है 41 हजार से ज्यादा वैकेंसी