1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Lok Sabha Election 2024: चुनावी रण के दूसरे चरण में कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, यहां देखें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Election 2024: चुनावी रण के दूसरे चरण में कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, यहां देखें पूरी लिस्ट

 Published : Apr 21, 2024 02:24 pm IST,  Updated : Apr 21, 2024 02:26 pm IST

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 26 अप्रैल 2024 को दूसरे फेज की वोटिंग होनी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कहां-कहां स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल - India TV Hindi
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल Image Source : PEXELS

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। देश में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को पूर्ण हो गया। अब लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। दूसरे चरण के चुनावी रण में कुल 89 सीटों के लिए वोटिंग होनी है। ऐसे में चुनाव के दिन, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे क्योंकि वे मतदान केंद्र के रूप में काम करते हैं, इसके अलावा एक मुख्य कारण सुरक्षा दृष्टिकोण भी है। तो आइए जानते हैं कि दूसरे चरण के इलेक्शन में कहां-कहां स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। 

कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल 

आम चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के 89 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट पड़ेंगे। आप नीचे उन राज्यों की सूची देख सकते हैं जहां लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में मतदान होगा और 26 अप्रैल को स्कूल बंद रहेंगे। 

  • असम (5): करीमगंज, सिलचर, मंगलदोई, नवगोंग, कलियाबोर
  • बिहार (5): किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका
  • छत्तीसगढ़ (3): राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर
  • जम्मू और कश्मीर (1): जम्मू
  • कर्नाटक (14): उडुपी चिकमंगलूर, हसन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर, कोलार
  • केरल (20): कासरगोड, कन्नूर, वडकारा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मावेलिककारा, पथानामथिट्टा, कोल्लम, अटिंगल, तिरुवनंतपुरम
  • मध्य प्रदेश (7): टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल
  • महाराष्ट्र (8): बुलढाणा, अकोला, अमरावती (एससी), वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़, परभणी
  • मणिपुर (1): बाहरी मणिपुर
  • राजस्थान (13): टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां
  • त्रिपुरा (1): त्रिपुरा पूर्व
  • उत्तर प्रदेश (8):अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ, मथुरा, बुलन्दशहर
  • पश्चिम बंगाल (3): दार्जिलिंग, रायगंज, बालुरघाट

बाकी चरण के मतदान

जानकारी दे दें कि दूसरे चरण के बाद तीसरे चरण का मतदान 7 मई को, चौथे चरण का 13 मई को, पांचवें चरण का 20 मई को, छठे चरण का 25 मई को और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होना है। 

ये भी पढ़ें- 

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।