1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस राज्य के स्कूलों की बदल दी गई टाइमिंग, जानें क्या है अब नया समय

इस राज्य के स्कूलों की बदल दी गई टाइमिंग, जानें क्या है अब नया समय

 Published : Jan 09, 2024 06:57 am IST,  Updated : Jan 09, 2024 07:07 am IST

देश में भयानक सर्दी का दौर जारी है। कई जगहों पर बेहद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में चल रही शीतलहर को देखते हुए मध्य प्रदेश में स्कूलों की टाइमिंग को बदल दिया गया है। इस बात की जानकारी सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर दी।

मध्य प्रदेश में बदल दी गई स्कूलों की टाइमिंग - India TV Hindi
मध्य प्रदेश में बदल दी गई स्कूलों की टाइमिंग Image Source : PEXELS

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऐसे में मध्य प्रदेश में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। इस संबंध में मध्य प्रदेश के सीएम ने सोशल माडिया प्लेटफॉर्म एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। एमपी के सीएम के पोस्ट के मुताबिक सरकारी और गैर सरकारी सभी स्कूल अब सुबह 10 से संचालित किए जाएंगे। 

सीएम मोहन यादव ने पोस्ट में लिखा, "प्रदेश में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए विद्यालयों के समय में परिवर्तन के निर्देश दिये हैं। सुबह एवं दो पालियों में संचालित शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय प्रात:10 बजे से संचालित किये जाएंगे। जो शासकीय विद्यालय प्रातः 10.30 बजे से संचालित होते हैं, वे यथावत निर्धारित समय सारिणी अनुसार ही संचालित होंगे। कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारिणी अनुसार ही होगा। ये आदेश आज से 20 जनवरी, 2024 तक प्रभावशील रहेंगे।"

जानकारी दे दें कि मौजूदा समय में सर्दी के कोहराम को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर स्कूलों को 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। जानकारी दे दें कि देश के अधिकतरक हिस्सों में अभी भयंकर सर्दी का दौर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। 

ये भी पढ़ें- मालदीव में सिर्फ इन लोगों को ही मिलती है नागरिकता

एक ऐसा अनौखा देश, जहां एक भी ट्रैफिक सिग्नल नहीं है
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।