1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. MCC NEET UG Counselling 2025: राउंड 3 के शेड्यूल में संशोधन, देखें रिवाइज्ड कार्यक्रम

MCC NEET UG Counselling 2025: राउंड 3 के शेड्यूल में संशोधन, देखें रिवाइज्ड कार्यक्रम

 Published : Oct 14, 2025 11:56 am IST,  Updated : Oct 14, 2025 12:09 pm IST

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 के शेड्यूल में संशोधन किया गया है। आइए इस खबर के जरिए संबंधित विवरण को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

MCC NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने राउंड 3 के शेड्यूल में संशोधन किया है। राउंड 3 के लिए संशोधित MCC NEET UG काउंसलिंग 2025 शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने राउंड 3 के लिए आवेदन किया है, वे MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर संशोधित शेड्यूल देख सकते हैं। जारी किए गए संशोधित शेड्यूल के अनुसार, राउंड 3 चॉइस फिलिंग चल रही है और 16 अक्टूबर, 2025 को समाप्त होगी।

चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया 16 अक्टूबर, 2025 को शाम 4 बजे से रात 11.55 बजे तक की जाएगी। वहीं, सीट आवंटन की प्रक्रिया 17 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक की जाएगी। राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम 18 अक्टूबर 2025 को जारी किया जाएगा।

आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट और डेटा का वेरिफिकेशन?

जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, वे सभी 19 अक्टूबर से 27 अक्टूबर, 2025 तक आवंटित कॉलेजों को रिपोर्ट कर सकते हैं। संस्थानों द्वारा शामिल उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 28 अक्टूबर से 29 अक्टूबर, 2025 तक किया जाएगा।

MCC NEET UG Counselling 2025 Round 3 Revised Schedule: कैसे करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग संशोधित शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
  • अब उम्मीदवार सबमिट पर क्लिक करें और अपने विकल्प भरें।
  • एक बार हो जाने पर, सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इस बीच, समिति ने तीसरे राउंड के लिए सीटें जोड़ दी हैं। उम्मीदवार जोड़ी गई सीटों के लिए विकल्प चुन सकते हैं। सूची यहां दी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

SSC कांस्टेबल जीडी पीईटी रिजल्ट जारी हुआ, डायरेक्ट लिंक से करें चेक और जानें आगे का प्रोसेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।