1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. MP में खुला नौकरियों का पिटारा! निकली 13000 से ज्यादा शिक्षक भर्ती; केवल ये कैंडिडेट्स ही कर सकते हैं आवेदन

MP में खुला नौकरियों का पिटारा! निकली 13000 से ज्यादा शिक्षक भर्ती; केवल ये कैंडिडेट्स ही कर सकते हैं आवेदन

 Published : Jul 14, 2025 04:55 pm IST,  Updated : Jul 14, 2025 04:57 pm IST

मध्य प्रदेश में प्राइमरी शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। वैकेंसी, एलिजिबिलिटी समेत कई अहम जानकारियों को आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

मध्य प्रदेश में निकली शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में निकली शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती Image Source : FILE

अगर आप एक शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आएगी। मध्य प्रदेश में प्राइमरी शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 13 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा। हालांकि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। 

आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू होगी। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अगस्त 2025 है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

कितने पदों पर होगी भर्ती? 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 13089 पदों को भरा जाएगा। इनमें स्कूल शिक्षा विभाग के 10150 पद और जनजातीय विभाग के 2939 पद शामिल हैं। 

कब होगी भर्ती परीक्षा? 

जानकारी के अनुसार, भर्ती परीक्षा का आयोजन संभवत: 31 अगस्त से शुरू हो सकता है। 

एलिजिबिलिटी? 

  • इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को डीएलएड पास होना चाहिए। इसके लिए बीएड डिग्री धारकों को पात्र नहीं माना गया है।
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम एज 21 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की मेक्सिसम एज 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कैसे कर सकेंगे आवेदन? 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें। 

नोटिफिकेशन के लिए डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।