1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्शन होने पर इतना मिलेगा स्टाइपेंड

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती, सेलेक्शन होने पर इतना मिलेगा स्टाइपेंड

 Published : Jan 16, 2024 06:42 am IST,  Updated : Jan 16, 2024 06:42 am IST

AAI Recruitment 2024: अगर आप नौकरी खोज रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। उम्मीदवार, वैकेंसी डिटेल और शैक्षिक योग्यता समेत पूरी डिटेल नीचे खबर में देख सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

AAI Recruitment 2024: अगर आप नौकरी ढूंढ़ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी AAI ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट पर चल रहा है।  इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकरिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवदेन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2024 है। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 130 ग्रेजुएट/ डिप्लोमा/ आईटीआई अपरेंटिसल पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें

  • ग्रेजुएट के लिए 30 पद
  • डिप्लोमा के लिए 45 पद
  • आईटीआई के लिए 55 पद 

संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

शैक्षिक योग्यता 

  • ग्रेजुएट और डिप्लोमा: उम्मीदवारों के पास एआईसीटीई, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ऐरोनॉटिकल, ऑटोमोबाइल, आर्कीटेक्चर, सिविल, कंप्यूटर विज्ञान, डेटा विश्लेषण, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, मैकेनिकल स्ट्रीम में इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक (नियमित) चार-वर्षीय या तीन-वर्षीय (नियमित) डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए।
  • आईटीआई ट्रेड: उम्मीदवारों के पास एआईसीटीई और भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से कंप्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टेनो ट्रेडों का आईटीआई/एनसीवीटी प्रमाणपत्र होना चाहिए।

एएआई भर्ती 2024 आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए है। 

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें-  भारतीय सेना के मेजर की सैलरी कितनी होती है, जानें आप कैसे बन सकते हैं

एक ऐसा देश, जहां सिर्फ इस समुदाय को ही नागरिकता मिलती है
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन