1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. AIIMS NORCET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

AIIMS NORCET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Feb 27, 2024 03:41 pm IST,  Updated : Feb 27, 2024 03:42 pm IST

AIIMS NORCET 2024: एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की तरफ से एम्स NORCET 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को आज से शुरू कर दिया गया है।

एम्स NORCET 2024 के लिए आवेदन शुरू - India TV Hindi
एम्स NORCET 2024 के लिए आवेदन शुरू Image Source : PEXELS

AIIMS NORCET 2024: एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने एम्स NORCET 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मार्च 2024 है। 

कब आयोजित होगा एग्जाम 

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, स्टेज 1 या प्रीलिम्स के लिए ऑनलाइन (सीबीटी) एग्जाम 14 अप्रैल, 2024 को आयोजित किया जाएगा। वहीं, स्टेज II या मेन्स के लिए ऑनलाइन एग्जाम(सीबीटी) 5 मई, 2024 को आयोजित किया जाएगा।

AIIMS NORCET के लिए कैसे करें अप्लाई 

  • एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एम्स NORCET 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाए तो अकाउंट में लॉगइन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Direct link- https://norcet6.aiimsexams.ac.in/?AspxAutoDetectCookieSupport=1

आवेदन शुल्क 

आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 3000 रुपये और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2400 रुपये है। वहीं, विकलांग व्यक्तियों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेटबैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- UP में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जानें सैलरी से लेकर हर एक डिटेल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन