1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. बनना चाहते हैं टीचर तो ना चूकें ये मौका, 16 हजार से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती; पढ़ लें डिटेल

बनना चाहते हैं टीचर तो ना चूकें ये मौका, 16 हजार से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती; पढ़ लें डिटेल

 Published : Apr 20, 2025 06:15 pm IST,  Updated : Apr 20, 2025 06:15 pm IST

टीचिंग लाइन में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। स्कूल शिक्षा विभाग आंध्र प्रदेश ने AP DSC 2025 भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

अगर टीचिंग लाइन में नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। स्कूल शिक्षा विभाग आंध्र प्रदेश ने AP DSC 2025 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए 16 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार मेगा DSC भर्ती के लिए apdsc.apcfss.in पर आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2025 को समाप्त हो जाएगी, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस रिक्रूटमेंट के जरिए कुल 16,347 शिक्षक रिक्तियों को भरा जाएगा। 

कब होगी परीक्षा?

इस भर्ती के लिए परीक्षा में CBT मोड में होगी। कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा 6 जून से 6 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी।

कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को पंजीकृत करें। 
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार लॉगिन डिटेल से लॉगिन करें। 
  • अब उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट लें।

जरूरी इंस्ट्रक्शंस

  • आवेदकों को आवेदन करने से पहले अधिसूचना/निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
  • आवेदन जमा करने से चयन की गारंटी नहीं मिलती।
  • सुनिश्चित करें कि प्रदान की गई सभी जानकारी सटीक है और आधिकारिक रिकॉर्ड से मेल खाती है।
  • भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में कोई भी गलत या भ्रामक जानकारी अयोग्य ठहराई जा सकती है।
  • आवेदकों को अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट की जांच करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- 

NEET MDS 2025: क्या है मार्किंग स्कीम? यहां जानें पूरी डिटेल

ये हैं देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें टॉप 5 की लिस्ट

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन