बैंक में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर सीधा लिंक पा सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 500 पदों को भरा जाएगा। जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 23 मई 2025 को समाप्त होगी, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
पात्रता?
जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 10वीं कक्षा (एसएससी/मैट्रिकुलेशन) उत्तीर्ण होना चाहिए। उन्हें उस राज्य/संघ शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा में प्रवीण होना चाहिए (अर्थात उम्मीदवार को उस राज्य/संघ शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना चाहिए) जिसके लिए उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं।
आयु सीमा 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 01.05.1999 से पहले और 01.05.2007 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए (दोनों तिथियां सम्मिलित हैं)।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा के बाद उम्मीदवारों की स्थानीय स्थानीय भाषा परीक्षा (भाषा प्रवीणता परीक्षा) शामिल है, जिसमें उन्हें ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण होना होगा। प्रत्येक उम्मीदवार को लिखित (ऑनलाइन) परीक्षा के प्रत्येक भाग में न्यूनतम अंक (कट-ऑफ) प्राप्त करने के साथ-साथ आगे की चयन प्रक्रिया में भाग लेने और रैंक सूची तैयार करने के लिए कुल 100 अंकों में न्यूनतम अंक (कट-ऑफ) प्राप्त करना होगा।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र भरना होगा।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारों को उसे सबमिट करना होगा।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवारों को पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600/- है और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईएक्सएस, डीआईएसएक्सएस और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100/- है।